{"_id":"570ff6a94f1c1bdf404a6b9b","slug":"talab-in-fifty-percent-profit","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत तालाब पर मिलेगा पचास फीसदी अनुदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत तालाब पर मिलेगा पचास फीसदी अनुदान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। किसानों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए खेतों में तालाब बनाने की योजना है। प्रत्येक तालाब पर एक लाख पांच हजार रुपये की धनराशि व्यय होगी, इसमें आधा अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा। योजना 20 अप्रैल से शुरू होगी, इसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक हुई।
कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि योजना का शुभारंभ प्रत्येक ब्लाक में दो-दो तालाबों की खुदाई के साथ होगा। उप कृषि निदेशक डा. यू पी सिंह ने कहा कि खेत तालाब में पहले किसान को ही राशि व्यय करनी होगी। काम पूरा होने पर उसके खाते में पचास फीसदी अनुदान राशि भेज दी जाएगी। लक्ष्य 250 के सापेक्ष अब तक 291 किसानों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। भूमि संरक्षण अधिकारी कमल कटियार ने बताया कि योजना के तहत खुदाई कार्य वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व कराया जाना आवश्यक है। खुदाई मशीन से होगी। यह योजना बुंदेलखंड के लिए लाभकारी है। तालाब के पानी का उपयोग कृषि जरूरतों को पूरा करने में तो होगा ही, साथ ही इसमें मत्स्य पालन भी किया जा सकता है।