फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taj arrived five hours late, passengers remained miserable

Jhansi News: पांच घंटे की देरी से आई ताज, यात्री रहे बेहाल

Wed, 13 Mar 2024 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Taj arrived five hours late, passengers remained miserable
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

झांसी। जगह-जगह चल रहे विकास कार्यों के चलते ट्रेनों की चाल प्रभावित हो रही है। मंगलवार को बुंदेलखंड की सबसे प्रमुख ट्रेन ताज एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से झांसी आई। इसके चलते यात्री परेशान रहे। वहीं अन्य ट्रेनें भी लेट रहीं।
झांसी मंडल की प्रमुख ट्रेन ताज एक्सप्रेस से बुंदेलखंड के यात्री बड़ी संख्या में सफर करते हैं। मंगलवार को ताज एक्सप्रेस ने यात्रियों को खूब इंतजार कराया। ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर दो बजे की जगह पांच घंटे की देरी से शाम सात बजे झांसी आई। ट्रेन के लेट होने के चलते यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों का सहारा लिया। झांसी पहुंचने के बाद ट्रेन रात 8:14 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से आने वाली उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस एक घंटा, गीता जयंती एक्सप्रेस दो घंटा, यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटा, शान ए भोपाल एक्सप्रेस एक घंटा, मुंबई एक्सप्रेस चार घंटे और पातालकोट एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से झांसी पहुंची। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंडल में जगह जगह विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके चलते ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed