फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tailor suiside in jhansi

टेलर ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 12 Jul 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
tailor suiside in jhansi
टेलर ने घर में फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद थाना इलाके में एक टेलर ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

कालीमाई तालपुरा निवासी राजेंद्र कुमार वर्मा का पुत्र सुभाष वर्मा (28) एक बुटीक में सिलाई का काम करता था। शनिवार को परिवार के सभी लोग चिरगांव के रामनगर में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित समारोह में गए हुए थे। सुभाष घर में अकेला था। इसी बीच दोपहर में उसने घर के एक कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। इससे कोहराम मच गया। चीखपुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तलाश में मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला, जबकि परिजन भी आत्महत्या का कारण पुलिस को नहीं बता सके। रविवार को शव लेने के इंतजार में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक के रिश्तेदार रामकुमार वर्मा ने बताया कि सुभाष अपने काम से मतलब रखता था। उसकी ज्यादा किसी से बोलचाल भी नहीं थी। ये कदम उसने क्यों उठाया, इससे परिजन अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed