फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sweets are being sold indiscriminately in Jhansi without writing the expiry date.

झांसी में बिना एक्सपायरी डेट लिखे धड़ल्ले से बिक रहीं मिठाइयां

Mon, 28 Feb 2022 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sweets are being sold indiscriminately in Jhansi without writing the expiry date.
झांसी। महानगर की कई मिठाई की दुकानों पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। जिसके चलते दुकानदार मिठाई के बनने और उसके एक्सपायर होने की तिथि न लिखकर धड़ल्ले से मिठाई बेच रहे हैं। इससे ग्राहकों को पता भी नहीं चलता है कि यह मिठाई कब की बनी हुई है और कब तक चलेगी।
विज्ञापन

नियम तो यह है कि मिष्ठान भंडार पर यह साफ - साफ लिखा होना चाहिए कि कौन सी मिठाई कब बनी और कितने दिनों तक चलेगी। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक अक्तूबर से यह नियम लागू किया था। लेकिन स्थिति यह है कि दुकानदार बेखौफ होकर कई दिनों पहले बनी हुई मिठाइयां बिना एक्सपायरी डेट लिखे बेच रहे हैं। विभाग के अधिकारी भी केवल त्योहार के समय पर ही अभियान चलाकर खानापूर्ति करते हैं। इसके बाद दिखाई नहीं देते हैं। महानगर में गणेश चौराहा, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, इलाइट चौराहा, जीवनशाह चौराहा, दतिया गेट, उनाव गेट आदि क्षेत्रों में स्थित दुकानों पर धड़ल्ले से मिठाइयां बेची जा रही हैं।
विज्ञापन

एक महीने से चुनाव में व्यस्त हूं। इससे पहले नियमों का पालन कराने के लिए दुकानदारों को जागरूक भी करते हैं। शिकायत मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। जल्द ही ऐसे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - नरेंद्र कुमार, जिला खाद्य अभिजीत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed