फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suspicious death of salon operator in Jhansi

UP: घर से दो किलोमीटर दूर झोपड़ीनुमा जगह पर मिला सैलून संचालक का शव, शरीर पर झुलसने के निशान; हत्या की आशंका

Fri, 13 Jun 2025 11:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 13 Jun 2025 11:01 PM IST
सार

झांसी में सैलून संचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से दो किलोमीटर दूर मिला। परिजनों ने झुलसने के निशान देख हत्या का शक जताया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में किडनी फेल होने की संभावना बताई।

विज्ञापन
Suspicious death of salon operator in Jhansi
मृतक सैलून संचालक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के देवलाल चौबे अखाड़ा मोहल्ला निवासी सैलून संचालक महेंद्र सेन (52) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उनका शव घर से लगभग दो किलोमीटर दूर नारायण बाग के पास कमला गार्डन के सामने एक झोपड़ीनुमा जगह पर मिला। शव पर चेहरे, सीने और हाथों पर झुलसने के निशान थे, जिसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन


महेंद्र गुरुवार सुबह अपने सैलून, जो मुरली मनोहर मंदिर के पास बड़ा बाजार में है, खोलने के लिए पैदल निकले थे। परिजनों के अनुसार, वे दोपहर में खाना खाने घर लौटने वाले थे, लेकिन देर रात तक नहीं आए और सैलून भी बंद रहा। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तब सुबह उनका शव बरामद हुआ। मौके पर उनकी शर्ट उतरी हुई थी और आसपास शराब की बोतलें पड़ी थी।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि महेंद्र के चेहरे, गले और सीने पर चोट के साथ झुलसने के निशान थे, जिससे वे हत्या का शक जता रहे हैं। हालांकि, सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले और किडनी फेल होने से मौत की संभावना सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्संग में रुचि रखते थे महेंद्र
महेंद्र के बेटे अरविंद ने पुलिस को बताया कि उनके पिता को सत्संग और पूजा-पाठ में गहरी रुचि थी। वे अक्सर घंटों सत्संग में बिताते थे और बिना बताए दर्शन-पूजन के लिए चले जाते थे। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।


सीसीटीवी फुटेज में अकेले दिखे
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें महेंद्र अकेले जाते दिखे। सीओ सिटी के अनुसार, किसी अन्य व्यक्ति का उनके साथ होना फुटेज में नजर नहीं आया। अन्य रास्तों की फुटेज भी जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed