फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suspicious death of pregnant woman, family alleges murder by poisoning

Jhansi News: गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, परिजन ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप

Thu, 13 Mar 2025 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of pregnant woman, family alleges murder by poisoning
दतिया। गाेदन थाना क्षेत्र के ग्राम तैड़ोंत में रहने वाली 23 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में बुधवार को मौत हो गई। महिला को भांडेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजन ने पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रियंका दोहरे का विवाह करीब तीन साल पहले तैड़ोत गांव में रहने वाले विनोद दोहरे के साथ हुआ था। इन दिनों वह गर्भवती थी। मृतका की बहन रीना ने बताया कि करीब एक साल पहले उसके बहनोई विनोद ने दमोह निवासी एक विवाहित महिला से दूसरी शादी कर ली थी। वह भी साथ ही रहती थी। बुधवार को अचानक प्रियंका की तबीयत खराब हो गई। उसे भांडेर सामुदायिक स्वास्थ्स केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन






विवाद सुलझा रही पुलिस टीम पर हमला, एएसआई का सिर फूटा

दतिया। पंडोखर थाना क्षेत्र के सोहन गांव में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिससे एक एएसआई का सिर फूट गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडोखर थाने में पदस्थ एएसआई रामजुहार बल के साथ गश्त के दौरान ग्राम सोहन से गुजर रहे थे। तभी गांव के महेंद्र प्रजापति ने उन्हें रोककर बताया कि पड़ोसी उसके घर का पानी नहीं निकलने दे रहे हैं। इस दौरान महेंद्र के पड़ोसी प्रहलाद कौरच, बलवान कौरव, वीरसिंह कौरव और विशाल कौरव वहां पहुंच गए और पुलिस कर्मियों से बहस करने लगे। इस बीच एएसआई रामजुहार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने एएसआई के सिर में डंडा मार दिया, जिससे उनका सिर फट गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed