फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suspecting husband's affair with another woman, wife commits suicide by consuming poison

Jhansi News: पति के दूसरी महिला से संबंध के शक में पत्नी ने जहर खाकर दी जान

Sun, 11 Jun 2023 10:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Suspecting husband's affair with another woman, wife commits suicide by consuming poison
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। पति के दूसरी महिला से संबंध होने के शक में पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों के बीच इस बात पर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पंद्रह दिन पहले ही परिवार के लोगों की पंचायत हुई थी। इसमें पति-पत्नी दोनों को समझाया गया लेकिन, बात नहीं बनी। शनिवार को पत्नी ने जहर खा लिया। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं, मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
बरुआसागर के हनुमान का खिरक बरेठी निवासी धीरज कुशवाहा के साथ जतारा बरेठी निवासी रेखा (28) की 11 साल पहले शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें दीक्षा (10), प्रतीक्षा (7) और एक बेटा देव (5) है। जीविकोपार्जन के लिए धीरज प्राइवेट काम करता है। शनिवार को धीरज काम से बाहर गया था। इस दौरान रेखा ने जहर खा लिया। शाम को जब धीरज घर लौटा तब रेखा अचेत होकर बिस्तर पर पड़ी थी। यह देख वह घबरा उठा।
विज्ञापन

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर मायके के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने धीरज पर हत्या का आरोप लगाया। फूफा धनीराम समेत अन्य का कहना था कि धीरज का किसी महिला से संबंध था। यह बात मालूम चलने पर रेखा परेशान हो गई। इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। परेशान होकर रेखा ने मायके में यह बताई। पंद्रह दिन पहले उन लोगों ने पति-पत्नी के बीच समझौता कराया लेकिन, रविवार को रेखा की मौत हो गई। परिजनों ने रेखा की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed