{"_id":"56f2d9114f1c1bea5df14d24","slug":"surni-water-crisis-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंरई में पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंरई में पेयजल संकट गहराया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
water, jhansi nuws
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (ललितपुर)। तहसील मड़ावरा के ग्राम सौंरई में पेयजल संकट गहरा गया है। सूखा पड़ने के कारण अधिकांश हैंडपंप का जलस्तर नीचे चला गया है, जिससे हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि एक बाल्टी पानी के लिए लोगों को कुछ समय इंतजार करना पड़ता है, क्योंकि हैंडपंप से पानी निकलना बंद हो जाता है। गांव के बाजार में लगा हैंडपंप भी सूख चुका है। इस हैंडपंप पर आसपास के करीब 60 परिवार निर्भर हैं। साथ ही बाजार आने-जाने वाले लोग भी इसी हैंडपंप के पानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, हैंडपंप सूख जाने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसी तरह गांव के तिवारी मुहल्ला में हैंडपंप में पानी की कमी के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है।
इसी तरह शिव मंदिर के पास झिरिया (कुआं) का पानी सूख गया है इस पानी पर आसपास के करीब 50 परिवार निर्भर हैं, लेकिन अब वह लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने झिरिया का गहरीकरण कराने और हैंडपंप का रीबोर कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस मौके पर अभय नामदेव, संतोष कुमार जैन, संजय तिवारी, प्रदीप जैन, दीपक कुमार, राजेश कुमार तिवारी, रूपेश साहू, पुरुषोत्तम कुशवाहा, संतोष नामदेव, उत्तम साहू, सौरभ सोनी, जितेंद्र पटैरिया, बृषभान, अभिषेक कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
गांव में नहीं आता सफाई कर्मी
सैदपुर। ग्राम सौंरई में सफाई कर्मी नहीं आता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की है। उन्होंने बताया कि गांव में सफाई कर्मी नहीं आने से चारों तरफ गंदगी पसरी है। साथ ही गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है। गांव में खेल का मैदान नहीं है और श्मशान स्थल की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने व्यवस्थाएं सही कराने की मांग की है।