फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sugar stocks were inspected.

Jhansi News: चीनी के स्टॉक की जांच की गई

Wed, 26 Aug 2026 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sugar stocks were inspected.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मऊरानीपुर। मंगलवार को उप जिलाधिकारी मनोज कुमार भारती ने नगर के प्रमुख चीनी व्यापारियों व स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी व्यापारियों के यहां चीनी का स्टॉक निर्धारित सीमा के अंदर पाया गया।

एसडीएम ने बताया कि आदेश के तहत कोई भी डीलर स्टॉक प्राप्त होने की तिथि से 30 दिनों से अधिक अवधि के लिए अनाधिकृत भंडारण नहीं करेगा। चार हजार क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा। नगर के प्रमुख चीनी व्यापारी गोपालदास नागरिया, आलोक इंटरप्राइजेज, उमेश चंद्र, विजय इंटरप्राइजेज व यश इंटरप्राइजेज के गोदामों पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। साथ ही व्यापारियों को निर्देश दिए कि वे भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर अपने स्टॉक की स्थिति को नियमित अपडेट घोषित करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed