फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students will be able to do editing, mixing, ultra modern studio in Media Lab

मीडिया लैब में छात्र कर सकेंगे एडिटिंग, मिक्सिंग, बना है अल्ट्रा मॉडर्न स्टूडियो

Tue, 02 Nov 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to do editing, mixing, ultra modern studio in Media Lab
झांसी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग में सोमवार को मीडिया लैब का शुभारंभ हो गया। लैब में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अल्ट्रा मॉडर्न स्टूडियो बनाया गया है। उसके ठीक सामने कंट्रोल रूम स्थापित है। बगल में एडिटिंग और मिक्सिंग रूम है। स्टिल फोटोग्राफी के लिए एक अलग स्टूडियो है। मेकअप और चेंज रूम समेत अन्य सुविधाएं भी हैं।
विज्ञापन

लैब का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने कहा कि इसका प्रयोग बीयू के सभी विभागों के शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री तैयार करने के लिए कर सकेंगे। कुलपति ने बताया कि मीडिया लैब में बहुत उम्दा किस्म के ऐसे उपकरणों को लगाया गया है, जो लंबे समय तक काम आएंगे। इसकी देखभाल और रखरखाव अगले एक साल तक कंपनी ही करेगी। उसके विशेषज्ञ यहां के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। बीयू के शिक्षक, छात्रों को सूचना और प्रौद्योगिकी के इस युग में अपनी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर ले जाने के अवसर उपलब्ध होंगे। शिक्षक अच्छी शिक्षण सामग्री तैयार कर उससे छात्रों को लाभान्वित कर सकेंगे। लैब के लोकार्पण समारोह में पत्रकारिता संस्थान के पूर्व प्रमुख डॉ. सीपी पैन्यूली को भी याद किया गया। इसके निर्माण में उनके योगदान का भी जिक्र कुलपति और शिक्षकों ने किया। वीसी ने बीयू के अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का भी लोकार्पण किया। इस दौरान कुलसचिव नारायण प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर, प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी, प्रो. प्रतीक अग्रवाल, संपत्ति अधिकारी डॉ. डीके भट्ट, डॉ. यशोधरा शर्मा, डॉ. मुन्ना तिवारी, डॉ. सुनील त्रिवेदी, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. श्वेता पांडेय, सतीश साहनी, अभिषेक कुमार, अतुल खरे, दीपक तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed