फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students of Ayurvedic medicine will study Sanskrit

Jhansi News: आयुर्वेदिक चिकित्सा के विद्यार्थी करेंगे संस्कृत की पढ़ाई

Sun, 23 Mar 2025 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Students of Ayurvedic medicine will study Sanskrit

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में संस्कृत अध्ययन केंद्र की शुरुआत हो गई है। यहां केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने सर्टिफिकेट कोर्स व डिप्लोमा कोर्स शुरू कर दिए हैं। इससे छात्र-छात्राओं को आयुर्वेदिक चिकित्सा की संस्कृत में लिखी किताबों को पढ़ने में आसानी होगी।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि बीएएमएस के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान संस्कृत शब्द आने पर काफी दिक्कत होती है। औषधियों के नाम याद करने और लिखने में परेशानी होती है। इन समस्याओं के मद्देनजर पिछले साल दिल्ली के केंद्रीय संस्कृत विवि से एमओयू किया गया। इसके तहत कॉलेज परिसर में संस्कृत अध्ययन केंद्र खोला गया है। इस अध्ययन केंद्र में छात्र-छात्राओं के लिए छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स और एक साल का डिप्लोमा कोर्स शुरू किया गया है। खास बात यह है कि न सिर्फ विद्यार्थियों को संस्कृृत शिक्षा के प्रमाण-पत्र मिलेंगे बल्कि बीएएमएस में क्रेडिट अंक भी मिलेंगे।
विज्ञापन




प्राचार्य डॉ. राम कृष्ण राठौर ने बताया कि अधिकांश छात्र-छात्राएं संस्कृत के शब्दों अथवा औषधियों के नाम पढ़ने और समझने में आने वाली दिक्कत के निदान के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed