{"_id":"624ed56d51a97f7ae87c8b4a","slug":"students-dead-during-treatment-injured-in-road-accident-was-doing-job-as-bus-conducrtor","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत, बस कंडक्टर का करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत, बस कंडक्टर का करता था काम
Thu, 07 Apr 2022 05:43 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 07 Apr 2022 05:43 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, शिवम इंटर का छात्र था। इसके अलावा वह एक बस में कंडक्टर का भी काम करता था। बुधवार को वह बस से निकला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के मऊरानीपुर मार्ग पर बुधवार को हुए भीषण हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। छात्र ने गुरुवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र की पहचान सीपरी बाजार के केके कॉलोनी निवासी शिवम पाटौरिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शिवम इंटर का छात्र था। इसके अलावा वह एक बस में कंडक्टर का भी काम करता था। बुधवार को वह बस से निकला था। बरुआसागर में घुघवा पुल के पास पहुंचते ही हादसा हो गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन