फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students come to Jhansi by crossing Betwa every day risking their lives

जान जोखिम में डाल बेतवा पार कर रहे हैं मजदूर और छात्र

Tue, 17 Aug 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students come to Jhansi by crossing Betwa every day risking their lives
झांसी। मध्य प्रदेश की तरफ से झांसी आने वाले मजदूर और छात्र जान जोखिम में डाल बड़ागांव क्षेत्र के तोर बराटा गांव के समीप से बेतवा नदी पार कर रहे हैं। नदी न पार करने की स्थिति में उन्हें करीब 80 किलोमीटर घूमकर आना पड़ता है जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के भीतरी, नैगांव, धमना समेत आसपास के दस गांवों से मजदूर जहां काम की फिराक में तो छात्र पढ़ाई करने के लिए नाव के माध्यम से जान जोखिम में डाल रोजाना झांसी शहर आते हैं। छात्रों ने बताया कि सड़क मार्ग से झांसी आने के लिए उन्हें निवाड़ी- बरुआसागर होते हुए 78 से 80 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। इससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद होता है, जबकि नाव के माध्यम से तीस रुपये खर्च कर 10 मिनट में बड़ागांव के तोर बराटा गांव के पास उतरकर आसानी से शहर में आ जाते हैं। तोर बराटा गांव के नाविकों ने बताया कि पार उतारने के लिए प्रति बाइक 20 रुपये और प्रति सवारी 10 रुपये किराया लेते हैं। संबंधित गांवों के लोग पुल निर्माण के लिए कई बार शासन, प्रशासन और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से मांग कर चुके हैं लेकिन उन्हें महज आश्वासनों की घुट्टी पिलाई जा रही है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों का ध्यान समस्या निदान की ओर आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed