{"_id":"5fa524708ebc3e9b90283a02","slug":"student-killed-by-two-young-man-in-transaction-of-five-thousand-in-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पांच हजार के लेनदेन में छात्र की हत्या, परीजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पांच हजार के लेनदेन में छात्र की हत्या, परीजनों ने किया हंगामा
Fri, 06 Nov 2020 03:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 06 Nov 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
झांसी में दो दिन से लापता एक छात्र का शव थाना प्रेमनगर के गड़िया डैम के पास मिला। हिरासत में लिए गए साथी छात्र ने पांच हजार रुपए न देने पर हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।
आरोपियों के परिजनों पर भी कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने इलाइट चौराहा पर प्रदर्शन किया। बिहारीपुरा निवासी खेमराज अहिरवार का पुत्र शिवम अहिरवार दसवीं का छात्र था। 3 नंवबर को वह घर से कोचिंग के लिए निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया।
शिकायत पर पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक साथी को हिरासत में लिया। जहां उसने पुलिस को बताया कि पांच हज़ार रुपये न देने पर उसने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ के बाद गाड़िया डेम के पास से शव बरामद कर लिया है। दोनों ने रुमाल से गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।