फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student fell into Betwa river after bike slipped, body found after 18 hours

Jhansi News: बाइक फिसलने से बेतवा में जा गिरा छात्र, 18 घंटे बाद मिला शव

Thu, 21 Aug 2025 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Student fell into Betwa river after bike slipped, body found after 18 hours

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कोछाभांवर निवासी सुमित कुशवाहा (19) मंगलवार दोपहर ओरछा में बाइक फिसलने से बेतवा नदी में जा गिरा। वह अपने बड़े भाई के साथ मंगलवार को ओरछा घूमने गया था। एसडीआरएफ के रेस्क्यू अभियान चलाने पर करीब 18 घंटे बाद बुधवार सुबह उसका शव घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर बरामद हो सका। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

कोछाभांवर निवासी जगन्नाथ कुशवाहा पीडब्ल्यूडी में तैनात हैं। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर उनके दोनों बेटे शुभम कुशवाहा (23) और सुमित कुशवाहा (19) बाइक से ओरछा घूमने गए थे। दोनों ने पहले रामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद इको-टूरिज्म स्थल की ओर निकल गए। वन अभ्यारण क्षेत्र में टिकट लेकर पचमढि़या और अन्य इको स्पॉट घूमने के दौरान वे शिकार गाह के छोटे पुल पर पहुंचे।
विज्ञापन




शुभम का कहना है कि पुल पार करते समय सुमित की बाइक फिसल गई। वह सीधे नदी में जा गिरा। शुभम ने शोर मचाया लेकिन वहां कोई नहीं था। पुलिस को सूचना देने पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची। मंगलवार शाम तक तलाशा गया। सुराग न लगने पर बुधवार सुबह फिर तलाश कराई गई। सुबह करीब 9 बजे पचमढ़ियां क्षेत्र से सुमित का शव बरामद कर लिया गया। सुमित बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। ओरछा टीआई रामबाबू शर्मा के मुताबिक छोटे पुल पर बाइक फिसलने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed