फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Street light corruption CM send letter

नगर निगम के सहायक अभियंता के खिलाफ सीएम ने सौंपी जांच

Fri, 30 Oct 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Street light corruption CM send letter
झांसी। नगर निगम द्वारा की गई स्ट्रीट लाइटों की खरीद में हुए घालमेल को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। सीएम ने नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग में तैनात रहे सहायक अभियंता के खिलाफ जांच की संस्तुति की है। सीएम कार्यालय ने कमिश्नर को पत्र भेजकर 15 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। पत्र आने के बाद नगर निगम में चर्चा का आलम है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग में तैनात रहे सहायक अभियंता के खिलाफ पार्षदों ने सदर विधायक रवि शर्मा से शिकायत की थी। इसे लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया था। पार्षदों का कहना था कि सहायक अभियंता ने दो हजार लाइटों की खरीद में जमकर मनमानी की। साथ ही तिरंगा लाइटों, हाईमास्क लाइट और सर्किट लगवाने में भी घालमेल किया गया। आरोप यह भी लगाया गया था कि सहायक अभियंता ने कई बार पार्षदों से अभद्रता की।
विज्ञापन

साथ ही, सदन की बैठक में भी बयानबाजी की थी। इसे लेक र पहले भी जांच की जा चुकी है, लेकिन हर बार सहायक अभियंता को अधिकारी बचा लेते हैं। पिछले दिनों नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता से मार्ग प्रकाश विभाग का चार्ज हटा दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने विधायक के पत्र का संज्ञान लेते हुए कमिश्नर को 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर की ओर से नगर आयुक्त से मामले में जांच आख्या तलब की गई है। इसे लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed