{"_id":"694ef6ecde70bedfdb070ae7","slug":"stones-were-thrown-at-the-shatabdi-express-and-the-windows-of-coach-c-6-were-broken-jhansi-news-c-11-jhs1019-707848-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, सी-6 कोच के कांच टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, सी-6 कोच के कांच टूटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार शाम पथराव होने से सी-6 कोच के कांच टूट गए। झांसी में कोच की छानबीन कर स्टॉफ व यात्रियों से जानकारी ली गई। पत्थर से कांच की बाहर की परत टूट गई, लेकिन कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ।
रानी कमलापति से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (12001) पर तालबेहट के समीप अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। कोच सी-6 की सीट नंबर 65, 66 व 67 पर पत्थर लगने से कांच क्षतिग्रस्त हो गए। पथराव होने से तेज आवाज व कांच टूटने से उक्त सीट पर बैठे यात्री सहम उठे। यात्रियों ने इसकी सूचना टिकट चेकिंग स्टॉफ को दी। टीटीई स्टॉफ ने पूरे मामले से कंट्रोल रूम को अवगत कराया। झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रेन आने पर सीएंडडब्ल्यू स्टॉफ सहित आरपीएफ ने यात्रियों सहित स्टॉफ से जानकारी ली। आरपीएफ स्टेशन प्रभारी बिरजेंद्र कुमार ने बताया कि शताब्दी पर पत्थर फेंकने से सी-6 कोच के कांच क्षतिग्रस्त हुए हैं। झांसी में गाड़ी की जांच की गई। यात्रियों ने बताया कि ललितपुर व तालबेहट के बीच पत्थर मारा गया। छानबीन की जा रही है।