फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stones pelted on Vande Bharat after one and a half hour of its departure from Jhansi

Jhansi News: झांसी से निकलने के डेढ़ घंटे बाद वंदे भारत पर पथराव

Sun, 29 Jun 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted on Vande Bharat after one and a half hour of its departure from Jhansi

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। निजामुद्दीन से चलकर खजुराहो की ओर जाने वाली वंदे भारत झांसी से रवाना होने के डेढ़ घंटे के बाद पथराव हो गया। इससे कोच के एग्जीक्यूटिव और चेयरकार के कोच के कांच टूट गए। वहीं, शनिवार को जीटी एक्सप्रेस पर दोबारा जाजऊ और मनिया के बीच पथराव हुआ।

इस माह अब तक कुल सात घटनाएं हो चुकी हैं। वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:30 बजे पहुंची और 10:35 पर खजुराहो के लिए रवाना हो गई। ट्रेन के रवाना होने के डेढ़ घंटे बाद ट्रेन टीकमगढ़ सेक्शन में पहुंची तो कुछ अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया। यात्री घबरा गए। पत्थर लगने से वंदे भारत के ए-1 और सी-8 के कांच टूट गए। हालांकि, इस हमले में कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन




ट्रेन के खजुराहो पहुंचने के बाद ट्रेन के दोनों क्षतिग्रस्त कोच के कांच को बदला गया। वहीं, नई दिल्ली से चलकर झांसी की ओर आने वाली जीटी एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। इससे बी-2 कोच का कांच टूट गया। सूचना मिलने पर मामला दर्ज कराया गया। जून महीने में सातवीं बार ट्रेनें अराजक तत्वों के निशाने पर रही है। इस संबंध में पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक हुइ्र घटनाएं



केस नंबर 1 : 22 जून को ट्रेन झांसी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई कुछ लोगों ने ग्वालियर से ट्रेन निकलने के बाद पथराव किया। इस पथराव में सी-5 कोच का कांच टूट गया था और विंडो सीट पर बैठे यात्री बाल-बाल बच गए थे।

केस नंबर 2 : 12 जून को झांसी से नई दिल्ली के रवाना हुई शताब्दी एक्सप्रेस पर दतिया व सोनागिर के बीच पथराव हुआ था। इसमें सी-3 कोच का कांच टूट गया था। आरपीएफ ने एक मानसिक रोगी को पकड़ा था जिसे बाद में छोड़ दिया गया था।

केस नंबर 3 : 24 जून को विदिशा जिले के मंडी बामौरा स्टेशन के पास बरेठ और कल्हार के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। इससे सी-4 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। विदिशा आरपीएफ ने पथराव का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

केस नंबर 4 : 24 जून को भोपाल से चलकर यह ट्रेन जैसे ही बबीना के पास पहुंची तभी अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। इससे सी-6 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। आरपीएफ ने पथराव का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




केस नंबर 5 : मुरैना सेक्शन में दिल्ली से झांसी आ रही जीटी एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था। इसमें पत्थर लगने के कई यात्री चोटिल हो गए थे। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed