फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   STF lodged three separate FIRs in Badagaon police station

Jhansi News: एसटीएफ ने बड़ागांव थाने में दर्ज कराई तीन अलग-अलग एफआईआर

Fri, 14 Apr 2023 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
STF lodged three separate FIRs in Badagaon police station
झांसी। असद मुठभेड़ के बाद एसटीएफ की ओर से बड़ागांव थाने में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है। पहली एफआईआर में एसटीएफ उपाधीक्षक नवेंदु कुमार ने पुलिस टीम पर प्राणघातक हमला करने के आरोप में धारा 307 के तहत दर्ज कराया। इस मामले में असद एवं मोहम्मद गुलाम को नामजद कराया गया। इसमें पुलिस टीम पर असद और गुलाम की ओर से फायरिंग करने का आरोप है। वहीं, दूसरी एफआईआर भी नवेंदु कुमार की ओर से ही द र्ज कराई गई है। इसमें आयुध अधिनियम की धारा 1, 25 एवं 27 के तहत असद के पास से खतरनाक शस्त्र मिलना बताया गया है। इसी तरह तीसरी एफआईआर भी उपाधीक्षक नवेंदु कुमार की ओर से ही दर्ज कराई गई। इसमें मोहम्मद गुलाम के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 1, 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुलाम के पास से भी प्राणघातक हथियारों के मिलने की बात कही गई है। यह तीनों ही एफआईआर एसटीएफ की ओर से बड़ागांव थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed