फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Station water coolers to be equipped with "tank to tap" system

Jhansi News: स्टेशन के वाटर कूलर ''टैंक टू टैप'' से होंगे लैस

Wed, 19 Aug 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 19 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Station water coolers to be equipped with "tank to tap" system
झांसी। स्टेशन पर यात्रियों को बैक्टीरिया फ्री शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए झांसी मंडल की टंकी और वाटर कूलरों के अलावा पानी की टोटियों को ''टैंक टू टैप'' प्रणाली से जल्द लैस किया जाएगा। वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर पांच टंकियों से अभी पानी की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर करीब 65,000 यात्रियों का रोजाना आवागमन होता है। ऐसे में यात्रियों को पीने के लिए सभी प्लेटफार्म पर नल लगे हुए है। इसके अलावा ठंडा पानी के लिए वाटर कूलर लगे हुए है। करीब 46.7 लाख पानी की रोजाना की खपत है। कैग रिपोर्ट में रेलवे स्टेशनों पर शुद्ध पेयजल को सवाल उठने के बाद से अब झांसी रेल मंडल ने भी नई तकनीक का इस्तेमाल कर यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। अब जल्द ही नल की टोटियों को ''टैंक टू टैप'' वाटर फिल्ट्रेशन डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। इसके तहत मुख्य स्टोरेज से लेकर यात्रियों के गिलास तक पहुंचने वाले पानी को दूषित तत्वों से मुक्त रखा जा सकेगा। इसके अलावा कई वर्ष पुरानी, काई या जंग लगी टंकियों को हटाया जाएगा। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही इस व्यवस्था के तहत यात्रियों को पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन




पांच टंकियां, 604 किलोलीटर क्षमता
स्टेशन पर पानी की लगातार सप्लाई के लिए पांच टंकियां बनी हुईं हैं। इनकी कुल क्षमता 604 किलोलीटर है। इनमें एक आरसीसी अंडर ग्राउंड टैंक की क्षमता 275 किलोलीटर, न्यू आरसीसी टैंक 110 किलोलीटर, पुराना आरसीसी टैंक नौ किलोलीटर और न्यू आरसीसी टैंक सी91 की 110 किलोलीटर क्षमता है। इसमें 275 किलोलीटर के टैंक से स्टेशन की बिल्डिंग पर पानी पहुंचाया जाता है। न्यू आरसीसी टैंक सी 91 से सभी प्लेटफार्म पर पानी पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed