फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   station officers

अब प्रथम श्रेणी अधिकारी होंगे स्टेशनों पर निदेशक

Fri, 13 Oct 2017 01:08 AM IST
jhansi
jhansi Updated Fri, 13 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
station officers
railway officers - फोटो : demo pic
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के झांसी जंक्शन समेत देश के 75 ए-वन ग्रेड के स्टेशनों पर अब निदेशक पद पर क्लास-वन अफसरों (प्रथम श्रेेणी अधिकारी) की तैनाती होगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी इस पद पर प्रमोटी अफसर तैनात हैं। नई तैनाती बोर्ड ने 31 अक्तूबर तक होनी है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की ओर से दिए गए निर्देश में 75 ए वन ग्र्रेड के स्टेशनों में से 50 में वाणिज्य और परिचालन विभाग के अफसर तैनात किए जाने की बात कही गई है। बाकी के 25 स्टेशनों पर सिविल, मैकेनिकल, सिगनल एवं टेलीकॉम और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों को तैनात करने का निर्देश सभी जोनल रेलवे को दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो यहां झांसी जंक्शन, इलाहाबाद, कानपुर सेंट्रल, मथुरा जंक्शन, झांसी, आगरा कैंट एवं ग्वालियर में स्टेशन निदेशक की तैनाती की जानी है। पिछले वर्ष भी बोर्ड की ओर से इन स्टेशनों पर स्टेशन डायरेक्टर तैनात किए गए थे। तब आनन फानन में तमाम जोनल रेलवे ने प्रमोटी अफसरों को तैनात कर दिया था। बोर्ड की अंडर सेक्रेटरी आशा मुरलीधरन ने इस बाबत सभी जोनल रेलवे को पत्र जारी कर दिए हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed