फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Station House Officers who fail to prevent vehicle theft will face severe consequences.

Jhansi News: वाहन चोरी न रोक पाने वाले थानेदारों की खैर नहीं

Wed, 03 Jun 2026 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Station House Officers who fail to prevent vehicle theft will face severe consequences.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने मंगलवार को करीब तीन घंटे लंबी चली मैराथन क्राइम मीटिंग के दौरान वाहन चोरी न रोक पाने वाले थानेदारों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने इन थानेदारों को चेताते हुए कहा कि इन पर अंकुश न लगने पर थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने साइबर अपराध समेत तकनीकी आधारित पुलिसिंग को भी अमल में लाने पर जोर दिया।

पुलिस लाइन सभागार में शाम करीब चार बजे से जनपद के सभी थानेदारों की मौजूदगी में क्राइम मीटिंग आंरभ हुई। शुरूआती बिंदुओं के बाद एसएसपी ने खास तौर से सिटी सर्किल में वाहन चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही साइबर अपराध में धनराशि रिकवरी, आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध समाधान, महिला अपराध, एससी-एसटी अधिनियम, टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, गैंग गतिविधियों और चरित्र सत्यापन जैसे मुद्दों की समीक्षा की। यक्ष एप के क्रियान्वयन पर जोर दिया। ई-साक्ष्य एप में अधिक से अधिक एसआईडी बनाकर उन्हें एफआईआर से जोड़ने को कहा। लंबित विवेचनाओं, मुकदमाती माल के निस्तारण,पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed