फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   State team got gold medal, players were honored

प्रदेश की टीम को दिलाया स्वर्ण पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Wed, 29 Dec 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
State team got gold medal, players were honored
झांसी। तमिलनाडु में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। टीम के झांसी लौटने पर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महापौर रामतीर्थ सिंघल मुख्य अतिथि, सीडीओ शैलेष कुमार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया।चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का पहला मुकाबला उत्तराखंड की टीम से हुआ था। जिसमें प्रदेश की टीम 11-0 से विजयी हुई थी। दूसरा मैच मध्य प्रदेश की टीम से खेला गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम 12-2 से जीती थी। वहीं तीसरे मुकाबले में दिल्ली की टीम को 9-0 से परास्त किया था। उत्तर प्रदेश की टीम का फाइनल मुकाबला हरियाणा से हुआ था। सेमीफाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 8-3 से शिकस्त दी थी। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम को 3-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। समारोह के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, ओलंपिक संघ के मंडल संयोजक संजीव सरावगी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, प्रशिक्षक अवतार द्विवेदी, मोहम्मद हसरत, विकास वैद्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश की टीम में यह खिलाड़ी थे शामिल
लखनऊ के आमिर अली, अरुण साहनी, शारदानंद तिवारी, विकास गौड़, प्रतीक निगम, मनीष साहनी, शारदानंद तिवारी, प्रयागराज के मोहम्मद हारिस, जैद मोहम्मद, राजन गुप्ता, गाजीपुर के विष्णुकांत सिंह, गोरखपुर के राजन गुप्ता व आदित्य सिंह, भदौही के अमित यादव, झांसी के सौरभ आनंद, वाराणसी के समर्थ प्रजापति, सुमित कुमार, सूरज कुमार, अंकित सिंह प्रदेश की टीम में शामिल थे। टीम मैनेजर राजेश सोनकर व प्रशिक्षक के रूप में विकास पाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed