फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stamp theft worth Rs 40 lakh caught in smart city works, eight leases were done on stamps worth just Rs 100 each

Jhansi News: स्मार्ट सिटी के कामों में पकड़ी गई 40 लाख की स्टांप चोरी, महज 100-100 रुपये के स्टांपों पर कर दी गईं आठ लीज

Thu, 05 Dec 2024 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Stamp theft worth Rs 40 lakh caught in smart city works, eight leases were done on stamps worth just Rs 100 each

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। निबंधन विभाग ने स्मार्ट सिटी के कामों में स्टांप शुल्क की बड़ी चोरी पकड़ी है। महज 100-100 रुपये के स्टांप का इस्तेमाल कर आठ लीज कर दी गईं, जबकि इनमें 40 लाख रुपये से अधिक के स्टांपों का उपयोग किया जाना चाहिए था। सभी फर्मों के खिलाफ वाद दायर कर दिए गए हैं। साथ ही नोटिस भी जारी किए गए हैं।

निबंधन विभाग की जांच में सामने आया कि स्मार्ट सिटी की ओर से स्मार्ट वेंडिंग जोन की 10 साल की लीज के लिए महज 100 रुपये के स्टांप पेपर का इस्तेमाल किया गया, जबकि इसमें 2,53,700 रुपये के स्टांपों का इस्तेमाल होना था। इसी प्रकार डिजिटल साइन बोर्ड की तीन साल साल की लीज भी 100 रुपये के स्टांप पर कर दी गई, जबकि इसमें 6,08,860 रुपये के स्टांप लगने थे।
विज्ञापन




ओपन जिम की पांच साल लीज में भी 100 रुपये का स्टांप लगाया था, जबकि इसमें नियमानुसार 3,52,180 रुपये के स्टांप लगाए जाने थे। इसी तरह से पांच अन्य मामले निबंधन विभाग ने पकड़े गए हैं। इन सभी मामलों में 40 लाख रुपये से अधिक के स्टांप का उपयोग किया जाना था, लेकिन महज 100-100 रुपये के स्टांपों पर ही लीज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पकड़े जाने के बाद निबंधन विभाग की ओर से सभी आठ फर्मों के खिलाफ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय में वाद दायर कर दिए गए हैं। सभी फर्मों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।



और दस्तावेज भी खंगाले जा रहे



आठ लीज में लाखों की स्टांप चोरी पकड़े जाने के बाद अब निबंधन विभाग ने स्मार्ट सिटी की ओर से किए गए अन्य अनुबंधों के दस्तावेज भी खंगालना शुरू कर दिए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।







स्मार्ट सिटी की ओर से की गईं लीज में 40 लाख रुपये से अधिक के स्टांप कम पाए गए हैं। संबंधित फर्मों के खिलाफ वाद दायर कर दिए गए हैं। सभी से नियमानुसार स्टांप ड्यूटी की वसूली की जाएगी। - प्रवीण सिंह, सहायक महानिरीक्षक निबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed