{"_id":"600f21c68ebc3e2c4b715e89","slug":"stadium-juniour-win-match-35-run-jhansi-news-jhs186991986","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम जूनियर ने 35 रन से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम जूनियर ने 35 रन से जीता मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर खेली जा रही डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेडियम जूनियर और एलवीएम क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें स्टेडियम जूनियर टीम 35 रन से विजयी रही। संदीप प्रजापति मैन ऑफ द मैच चुने गए।
एवीएम क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। तेज गेंदबाज आमान मकरानी और भूपेंद्र पाल ने एक- एक विकेट लिया। इससे स्टेडियम जूनियर के पहले दो बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान अजीत ने 54 रन की पारी में आठ चौके लगाए। बल्लेबाज सागर शर्मा ने 33 रन का योगदान दिया। विकेट कीपर संदीप प्रजापति ने नाबाद 82 रन बनाए। जूनियर स्टेडियम की टीम ने 40 ओवर में छह विकेट खोकर 246 रन बनाए। एलवीएम क्रिकेट अकादमी की ओर से अंश चौधरी ने दो और नदीम राजा ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलवीएम क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज अंश चौधरी ने 14 व प्रभात टंडन सात रन बनाकर आउट हो गए। निखिल गनगिल ने 35 गेंदों पर दस चौके लगाते हुए 51 रन बनाए, लेकिन एलवीएम की पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन ही बना सकी। इस तरह स्टेडियम जूनियर की टीम 35 रन से जीत गई। मैच के अंपायर अवनीश सचान व मोहम्मद शाहिद रहे। स्कोरर पीयूष नामदेव व मैच के आब्जर्बर रवि शंकर रहे।