फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Spring of Indore-Bareilly Superfast Express broke, narrowly avoided accident

Jhansi News: इंदौर-बरेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की स्प्रिंग टूटी, बाल-बाल बचा हादसा

Sat, 02 Dec 2023 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Spring of Indore-Bareilly Superfast Express broke, narrowly avoided accident
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार की सुबह इंदौर-बरेली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक कोच की स्प्रिंग टूट गई। गनीमत रही कि समय रहते कर्मचारियों ने इस कमी को पकड़ लिया, जिससे बड़ा हादसा बाल-बाल बच गया। आनन-फानन कोच बदलकर गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दरम्यान ट्रेन तीन घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

इंदौर से चलकर बरेली की ओर जा रही गाड़ी संख्या 14319 साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह 3.53 बजे झांसी पहुंची। गाड़ी के यहां पहुंचने पर रेल कर्मचारियों की टीम ने इसकी नियमित जांच की, जिसमें ट्रेन के कोच संख्या एस-7 (084799) की बोलेस्टर स्प्रिंग टूटी पाई गई। इसी स्प्रिंग पर कोच का पूरा भार होता है। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इस पर कोच डिपो इंचार्ज राजीव अवस्थी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। परिचालन विभाग को तत्काल मेमो भेजकर ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसके बाद गाड़ी से कोच को हटाकर उसमें सवार सभी 70 यात्रियों को स्टेशन पर उतार लिया गया। इसके स्थान पर दूसरा कोच गाड़ी में लगाया गया। सुबह 7.10 बजे गाड़ी को आगे बढ़ाया गया। कोच में सवार यात्री तीन घंटे तक गाड़ी के आगे बढ़ने का इंतजार करते रहे, जिससे उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ी। अब स्प्रिंग को जांच के लिए रेलवे डिजाइन एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन को भेजा जाएगा। बता दें कि टूटी हुई स्प्रिंग लेकर गाड़ी के आगे बढ़ने पर कोच पलट भी सकता था। इस खामी को पकड़ने में तकनीशियन सुनील कुमार व आफताब आलम की भूमिका रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed