फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Spend relaxing time in the fields, farm stay started, you will be able to enjoy Bundeli cuisine.

Jhansi News: खेत में बिताइए सुकून का समय, फार्म स्टे की हुई शुरुआत, बुंदेली व्यंजनों का उठा सकेंगे लुत्फ

Tue, 25 Feb 2025 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Spend relaxing time in the fields, farm stay started, you will be able to enjoy Bundeli cuisine.

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी को पीछे छोड़कर यदि आप कुछ समय सुकून का बिताना चाहते हैं तो सीधे झांसी के गांव सेवकरा धवा में चले आइए। यहां आपको खेत के बीच रहने का मौका मिलेगा। यहां रहकर आप खेती-किसानी के तौर तरीके भी जान सकेंगे। इसके अलावा बुंदेली व्यंजनों का लुत्फ उठाने का भी मौका मिलेगा। फार्म स्टे की यह अनूठी शुरुआत झांसी के किसान सियाराम ने की है।

सियाराम का बंगरा-पलरा मार्ग पर सड़क से लगा हुआ एक एकड़ का खेत है, जिसमें वह सब्यिजों की खेती करते हैं। इसके अलावा खेत के एक हिस्से में वे बागवानी भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने खेत पर फार्म स्टे की शुरुआत की है। इसके लिए खेत पर दो कमरे तैयार किए हैं, जिन्हें रहने के लिए वे लोगों को देते हैं और प्रतिदिन के हिसाब से किराया लेते हैं। भोजन में खेत से तोड़कर पकाई गईं ताजा सब्जियां परोसी जाती है।
विज्ञापन




खेत में पली गाय के ताजा दूध की चाय परोसी जाती है। उनके खेत पर खड़े होकर आसपास देखने पर चारों ओर हरियाली ही नजर आती है। सियाराम बताते हैं कि उनके खेत पर फार्म-स्टे के लिए आने वाले तमाम लोग ऐसे होते हैं, जिनके खेतीबाड़ी के बारे में जरा भी जानकारी नहीं होती है। ऐसे लोगों को वे खेतीबाड़ी के तरीके भी बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड में एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किसान सियाराम द्वारा की गई इस पहल पर उन्हें प्रदेश स्तर पर सम्मान भी हासिल हो चुका है। पर्यटन विभाग की ओर से राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर सिल्वर कैटेगरी में उन्हें बेस्ट फार्म स्टे पुरस्कार दिया गया था।




कठिया गेहूं को मिल चुका है जीआई टैग



झांसी में फार्म स्टे की शुरुआत करने वाले किसान सियाराम कठिया व्हीट फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के संचालक भी हैं। उनके कठिया गेहूं का जीआई टैग भी हासिल हो चुका है। वह अन्य किसानों के साथ मिलकर कठिया गेहूं करते हैं, जिससे बनाया गया दलिया देश के कई हिस्सों में जाता है। इसके लिए भी वे सरकार से सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed