फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Speedy disposal of revenue cases

राजस्व मुकदमों का तेजी से करें निस्तारण

Sun, 30 Oct 2022 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Speedy disposal of revenue cases
झांसी। शनिवार को राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल ने सदर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व वादों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी राजस्व परिषद व राजस्व विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले शासनादेशों का अध्ययन करते रहें। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि बंदोबस्त नक्शा महत्वपूर्ण होता है, इसे लेखपालों की बजाय अभिलेखागार में रखा जाए। उन्होंने ग्राम सिमरधा के बस्ते का औचक निरीक्षण किया। राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने तहसील के दस बड़े बकायेदारों की भी जानकारी ली। रजिस्ट्रार व कानूनगो कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। पत्रावलियों के व्यवस्थित रखरखाव पर संतोष जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडलायुक्त डा. आदर्श सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एडीएम राम अक्षयवर चौहान, एके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम शशिभूषण, तहसीलदार डा. लालकृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने भवन के ध्वस्तीकरण की मांगी एनओसी
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव छोटेलाल वर्मा ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन दिया, जिसके जरिये बताया कि अधिवक्ताओं के चैंबर के लिए पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसमें से 85 लाख की लागत से 12 चैंबर बनाए जा चुके हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने पुराने भवन को ध्वस्त करने की एनओसी न मिलने की वजह से यहां नए चैंबरों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने एनओसी दिलाने की मांग की। इस पर राजस्व परिषद अध्यक्ष ने कार्यवाही के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed