फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Speeding vehicle hit the bike from behind, two youths died

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Mon, 02 May 2022 10:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Speeding vehicle hit the bike from behind, two youths died
झांसी। बड़ागांव के सैनिक स्कूल के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों के मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

बरुआसागर के खांदी मोहल्ला निवासी कमलेश रजक (40) पुत्र नंद किशोर एक कंपनी में प्राइवेट काम करता था। सोमवार को वह अनिल ढीमर (23) पुत्र राजू निवासी खजरा (ताल खन्ना) के साथ किसी काम से बाइक पर चिरगांव के लिए निकला था। जैसे ही दोनों बड़ागांव के सैनिक स्कूल के सामने ओवरब्रिज हाईवे पर पहुंचे उनकी बाइक में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार युवक छिटककर सड़क पर जा गिरे। दोनों के सिर एवं हाथ-पांव में गहरी चोट आ गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में बड़ागांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कमलेश के घर में पत्नी व एक बेटी छाया एवं बेटा वंश है। अनिल के घर में पत्नी समेत उसकी एक डेढ़ साल की बेटी है। बड़ागांव थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक मोबाइल की मदद से दोनों की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed