फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Speeding bus collides with truck parked on Jhansi-Shivpuri highway, 18 passengers injured

Jhansi News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बस, 18 यात्री घायल

Tue, 18 Jun 2024 03:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Speeding bus collides with truck parked on Jhansi-Shivpuri highway, 18 passengers injured
मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी में सिकंदरा बैरियर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी से मध्यप्रदेश के पिछोर जा रही प्राइवेट बस सोमवार दोपहर करीब पौने चार बजे जिला शिवपुरी में सिकंदरा बैरियर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए। इनमें पांच यात्रियों की हालत नाजुक है। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार के चलते बस बेकाबू हो गई और पीछे से ट्रक में जा भिड़ी।

सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे झांसी बस अड्डे से सवारियों को लेकर प्राइवेट बस मध्यप्रदेश के पिछोर जा रही थी। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि झांसी-शिवपुरी हाईवे पर पहुंचते ही चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दी। यात्रियों ने चालक को रफ्तार धीमी करने को कहा, लेकिन उसने रफ्तार कम नहीं की। बस जैसे ही दिनारा थाने से आगे सिकंदरा बैरियर के पास पहुंची, वहां सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। चालक बस संभाल नहीं सका और बस का बायां भाग ट्रक से जा भिड़ा। जोरदार टक्कर होने से बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर होते ही चीख पुकार मच गई। बस में सवार झांसी के गुमनावारा निवासी दिलीप, बेनी बाई, राकेश, बदौरा निवासी बन सिंह, राधिका, गीता, राजा, प्रवेश, बबीना निवासी दिलीप, क्रांति एवं अरुण, राम निवास, सुरेश निषाद, राजबिहारी, अशोक सिंह, गुड्डी घायल हो गए। सभी के हाथ, पांव और सिर में गहरी चोट आई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर जिला शिवपुरी के थाना दिनारा की पुलिस भी पहुंच गई। वहीं चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर रक्सा टोल से एंबुलेंस लेकर लखन, मनीष, देवेंद्र, चंदन सिंह पहुंचे। एंबुलेंस से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां दिलीप, बेनी बाई, राकेश, बन सिंह की हालत नाजुक होने पर उनको मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां इनको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव का कहना है कि गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed