फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Speed of trains will increase on Jhansi-Kanpur rail line

झांसी- कानपुर रेल लाइन पर अब ट्रेनों की रफ्तार हो जाएगी तेज

Wed, 29 Sep 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Speed of trains will increase on Jhansi-Kanpur rail line
झांसी। सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान ने मंगलवार को चौंराह-पुखरायां-मलासा रेलखंड पर 18 किलोमीटर से अधिक किए गए दोहरीकरण के कार्य का मोटर ट्राली से निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक्शन, सिग्नल, गेट भी देखा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलते ही इस ट्रैक पर गाड़ियों की गति तेज हो जाएगी।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मंगलवार की सुबह स्पेशल ट्रेन से झांसी पहुंचे। यहां से स्पेशल ट्रेन से विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए चौंराह स्टेशन पर पहुंचे। यहां से मलासा तक 18.25 किलोमीटर तक पूर्ण किए ट्रैक के दोहरीकरण कार्य का मोटर ट्राली से परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह स्थापित किए गए सिग्नल, गेट आदि का भी निरीक्षण किया और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कार्य को देखा और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की। मोटर ट्राली से किए गए निरीक्षण के पश्चात उन्होंने दूसरी लाइन के निर्माण कार्य पर संतुष्टि जताई। निरीक्षण के पश्चात इस ट्रैक पर ट्रेनों के परिचालन के लिए अब रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीआरएस के साथ डीआरएम (प्रभारी) संदीप माथुर, आरवीएनएल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुराग, आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक केके तलरेजा, मुख्य सिग्नल अभियंता नीरज यादव, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) सत्य प्रकाश मिश्र, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल अभियंता (मध्य) शोभनाथ, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) नितिन वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अशोक प्रिय गौतम समेत सभी मंडलीय अधिकारी, निरीक्षक और पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed