{"_id":"6aacd742e48325c50e068a9a","slug":"special-trains-two-special-trains-will-pass-through-jhansi-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Special Trains: झांसी से गुजरेंगी दो विशेष ट्रेनें, जबलपुर से हरिद्वार और नई दिल्ली के लिए चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Special Trains: झांसी से गुजरेंगी दो विशेष ट्रेनें, जबलपुर से हरिद्वार और नई दिल्ली के लिए चलेंगी
Fri, 18 Sep 2026 11:46 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:46 AM IST
सार
रेलवे ने दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। जबलपुर से हरिद्वार और नई दिल्ली के लिए चलने वाली दोनों स्पेशल ट्रेनें झांसी होकर निकलेंगी। दोनों ट्रेनें पांच-पांच फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। जबलपुर से हरिद्वार और नई दिल्ली के लिए चलने वाली दोनों स्पेशल ट्रेनें झांसी होकर निकलेंगी। दोनों ट्रेनें पांच-पांच फेरे लगाएंगी।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार पर भीड़ को लेकर लेकर जबलपुर-हरिद्वार साप्ताहिक विशेष ट्रेन (01703) 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जबलपुर से चलेगी। ट्रेन रात 12:05 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी और 12:10 बजे रवाना होगी। वापसी में हरिद्वार-जबलपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन (01704) 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। यह ट्रेन झांसी स्टेशन पर सुबह 5:55 बजे पहुंचेगी और 6:00 बजे रवाना होगी। इसके अलावा जबलपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष ट्रेन (01707) 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार जबलपुर से चलेगी। झांसी में इसका आगमन सुबह 5:55 बजे और प्रस्थान 6:00 बजे होगा। वापसी में नई दिल्ली-जबलपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन (01708) 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। यह ट्रेन झांसी स्टेशन पर रात 12:05 बजे पहुंचेगी और 12:10 बजे रवाना होगी।