{"_id":"02322110c19adb9b0b8f6cffabb1d4ea","slug":"special-software-will-place-a-duty-of-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सॉफ्टवेयर लगाएगा कर्मचारियों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सॉफ्टवेयर लगाएगा कर्मचारियों की ड्यूटी
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में मतदान व मतगणना कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इसके लिए इस बार नई प्रक्रिया बनाई गई है, जिसमें अहम जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई है।
पंचायत चुनाव कार्मिकों की ड्यूटी के लिए एनआईसी लखनऊ द्वारा विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। नई प्रक्रिया के तहत प्रत्येक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें अलग से पासवर्ड व लॉगइन आईडी दी जाएगी। अधिकारियों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से तय फॉर्मेट में अपने विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का ब्योरा इसमें अपलोड करना होगा। इसके बाद वह डिजिटल सिग्नेचर कर लॉक कर देंगे। सारा डेटा सर्वर पर चलाया जाएगा, जिसे कंट्रोल एनआईसी द्वारा किया जाएगा। कर्मचारियों की निर्वाचन में ड्यूटी लगने के बाद सूचना ऑनलाइन संबंधित विभागों को भेज दी जाएगी। निर्वाचन आयोग की इस नई व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।
मालूम हो कि पूर्व में विभागाध्यक्षों को अपने विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की सूची /सीडी बनाकर उपलब्ध करानी होती थी। इसकी एनआईसी में फीडिंग होती थी। तदुपरांत, रैंडमली ड्यूटी आवंटित की जाती थीं।
विज्ञापन
अधिकारियों का प्रशिक्षण 20 को
झांसी। नोडल अधिकारियों का 20 अगस्त को दोपहर बारह बजे कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में प्रशिक्षण होगा। जिलाधिकारी अनुराग यादव ने नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को नाम, पद्नाम, मोबाइल नंबर, ई- मेल आईडी के ब्योरे के साथ प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए।