{"_id":"65cd2d03b0413e3fb60d7c66","slug":"special-prayers-held-in-churches-on-ash-wednesday-jhansi-news-c-308-1-sjhs1001-101109-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ऐश वेडनेस डे पर हुई चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ऐश वेडनेस डे पर हुई चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं
Thu, 15 Feb 2024 02:43 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर के चर्चों में ऐश वेडनेस डे (राख बुधवार) पर विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इसके साथ ही मसीही समाज के चालीस दिन के उपवास शुरू हो गए।
सेंट जूड श्राइन में बिशप पीटर परापुल्लिल की अगुआई में प्रार्थना हुई। इस अवसर पर फादर डेनिस, फादर मुकेश, फादर संतोष मौजूद रहे। इधर सिटी चर्च में विशेष आराधना हुई। पवित्र बाइबल का पाठ करते हुए डीन आफ झांसी रेव्ह. राजेंद्र सिंह ने कहा कि उपवास हमारी सच्ची आस्था का प्रतीक है। क्योंकि उपवास के माध्यम से ईश्वर के निकट पहुंचा जा सकता है। उपवास काल का अर्थ यह भी है कि हम अपने अच्छे कार्यों, अच्छे शब्दों एवं अच्छे व्यवहार के द्वारा ईश्वर को प्रसन्न करने का प्रयास करें। बुरी संगति एवं बुरे विचारों का पूर्णत: त्याग करें और सच्चे भक्ति भाव से ईश्वर की उपासना करें। इस अवसर पर राजेश क्रोजर, अनिल करनीलियस, अनुज वेनड्रिन, एज्रा, लविन, सैमसन, ऑलिवर मौजूद रहे।