फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP gave responsibility to youth, made in-charge of 10-10 wards

Jhansi News: सपा ने युवाओं को दी जिम्मेदारी, 10-10 वार्डाें का बनाया प्रभारी

Sun, 10 Mar 2024 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
SP gave responsibility to youth, made in-charge of 10-10 wards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव को लेकर बनाए गए इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। चुनावों को लेकर शनिवार को सपा के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता व पूर्व मंत्री अजय सूद के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई। जिसमें युवा पदाधिकारियों को दस-दस वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई।


महानगर अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनावों की घोषणा कुछ ही दिन में हो जाएगी। ऐसे में हमारा पहला उद्देश्य लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ना है। इसमें खासकर युवाओं की भागीदागी सुनिश्चित होना जरूरी है। इसके लिए युवा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए। बताया कि यूथ विंगों के अध्यक्षों को महानगर में 10-10 वार्ड की जिम्मेदारी दी जा रही है। जिन्हें वार्ड प्रभारी बनाया गया है। इन सभी को पूरे 60 वार्ड में युवाओं को जोड़ना है। सभी वार्ड को सेक्टर और जोन में बांटा गया है। जिसकी जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी गई है। इस दौरान सभी नव नियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सीताराम कुशवाहा, अरविंद वशिष्ठ, विजय झांसिया, अरविंद कुमार, नीरज अग्रवाल, अवधेष यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रेम बाल्मीकी व आभार विधानसभा अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed