फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP and BJP candidates are the owners of crores of assets

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सपा और भाजपा के प्रत्याशी

Fri, 28 Jan 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
SP and BJP candidates are the owners of crores of assets
झांसी। विधानसभा चुनाव में सपा-भाजपा ने करोड़पति प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। सपा के प्रत्याशियों के पास करोड़ों की संपत्ति है, तो भाजपा के प्रत्याशी भी इसमें पीछे नहीं हैं। भाजपा ने इस बार फिर पुराने प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। वहीं सपा ने दो मजबूत प्रत्याशियों को दोबारा से चुनाव मैदान में उतारा है। बीते पांच सालों में इन प्रत्याशियों की संपत्ति में करोड़ों रुपये का इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा तो बबीना के सपा प्रत्याशी की संपत्ति तो पांच साल में नौ करोड़ से बढ़कर 70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा की संपत्ति छह करोड़ रुपये से नौ करोड़ रुपये हो गई। अन्य विधानसभाओं के प्रत्याशियों की आय भी कुछ ऐसे ही बढ़ी है। पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन

यशपाल के पास हैं लग्जरी गाड़ियां
बबीना से सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव सभी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा करोड़ पति हैं। इनके पास कुल 70 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इनके पास करोड़ों रुपये के शेयर हैं, तो नोएडा में करीब 29 करोड़ रुपये के फ्लैट हैं। इसके अलावा यशपाल के पास रेंज रोवर और बीएमडब्ल्यू कार है। जेवरात में यशपाल के पास 40 ग्राम सोना और एक घड़ी है। जबकि इनकी पत्नी के पास 550 ग्राम सोना और 250 ग्राम चांदी है। पिछले चुनाव में यशपाल सिंह यादव के पास करीब नौ करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इन्होंने लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड फाइनेंस से एमबीए किया है।
विज्ञापन

राजीव के पास कार नहीं
बबीना से विधायक और भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा के पास कुल नौ करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनके और परिवारीजनों के नाम पर कोई कार या मोटर वाहन नहीं है। जेवरात के मामले में 10 लाख रुपये का सोना और 22हजार रुपये का एक नग है। जबकि इनकी पत्नी के पास 32 लाख और बेटी के पास 10 लाख रुपये के जेवरात हैं। वहीं इनके पास करीब सात करोड़ रुपये की जमीन-मकान और दुकान हैं। इसके साथ ही राजीव सिंह के खिलाफ चिरगांव और कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं। राजीव सिंह ने हाईस्कूल तक पढ़ाई की है। पिछले चुनाव में इनकी संपत्ति 6.5 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप नारायण सिंह के पास 20 करोड़ रुपये की जमीनें
गरौठा से सपा प्रत्याशी दीप नारायण सिंह के पास कुल 36 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिसमें दीपनारायण, पत्नी और पुत्र के नाम 20 करोड़ रुपये की जमीन और मकान हैं। इसके साथ ही दीपनारायण सिंह के पास 10 तोला सोना, साढ़े तीन किलो चांदी, पत्नी के पास 30 तोला सोना, साढ़े तीन किलो चांदी है। कारों की बात करें तो दीपनारायण सिंह भी कारों के शौकीन हैं। इनके पास फोर्स ट्रैवलर, 70 लाख की ऑडी और 32 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज कार है। जबकि पत्नी के पास एक ट्रैक्टर, एक बरना कार और एक करोड़ 21 लाख की बीएमडब्ल्यू कार है। सपा प्रत्याशी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं और ग्रेजुएट हैं। 2017 के चुनाव में इन्होंने अपनी संपत्ति 27 करोड़ रुपये दर्शाई थी।
जवाहर लाल के पास 3.41 करोड़ की संपत्ति
गरौठा से विधायक और भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत के पास 3.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनके पास 2.24 करोड़ रुपये की जमीन और दो मकान हैं। वहीं जवाहर लाल राजपूत के पास केवल एक बाइक है। जबकि इनके बेटे राहुल के नाम सफारी और एक 40 लाख रुपये कीमत की कार है। वहीं इनकी पत्नी के मनोरमा के पास पांच लाख रुपये के आभूषण हैं। जवाहर लाल राजपूत के खिलाफ एक मुकदमा दर्र्ज है। जबकि इन्होंने एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त की है। इनकी पिछले चुनाव में संपत्ति 1.20 करोड़ रुपये थी।
रवि शर्मा की पत्नी कारों की शौकीन
सदर विधायक और भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के पास कुल 7.88 करोड़ रुपये की संपत्ति हैै। इनके पास कुल 1.35 करोड़ रुपये के भवन और जमीन हैं। जबकि इनके पास इनोवा कार है। इसके साथ ही रवि शर्मा की पत्नी कारों की शौकीन हैं। पत्नी सुनीता शर्मा के पास क्रिस्टा, स्कार्पियो, फारर्च्यूनर, वोल्वो कार, तीन ट्रक हैं। साथ ही साढ़े सात लाख रुपये का सोना और दो किलो चांदी है। वहीं रवि शर्मा के पास 210 ग्राम सोना है। रवि शर्मा के पास रिवाल्वर समेत दो हथियार हैं। इसके साथ ही इनके खिलाफ थाना प्रेमनगर और नवाबाद में मुकदमे दर्ज हैं। रवि शर्मा ने बीकॉम तक पढ़ाई की है। रवि शर्मा ने साल 2017 में अपनी संपत्ति 5.31 करोड़ रु पये दर्शाई थी।

तिलक चंद्र 3.80 करोड़ के मालिक
मऊरानीपुर से सपा प्रत्याशी तिलक चंद्र अहिरवार भी संपत्ति के मामले में पीछे नहीं हैं। इनके पास कुल 3.82 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनके पास एक फारच्यूर्नर कार और एक दोपहिया वाहन है। तिलक चंद्र के पास 150 ग्राम सोना और पत्नी के पास 350 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी है। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये अधिक की जमीन और मकान हैं। तिलक चंद्र की पत्नी नौकरी करती हैं। जबकि तिलक चंद्र की आय का साधन एमएलसी पेंशन और कृषि है। तिलक चंद्र के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। साथ ही वे ग्रेजुएट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed