फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Son-in-law, son-in-law along with mother-in-law crushed to death by speeding truck on Shivpuri highway

Jhansi News: शिवपुरी हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने दामाद, पुत्र समेत सास को कुचला, मौत

Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law, son-in-law along with mother-in-law crushed to death by speeding truck on Shivpuri highway
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। झांसी-शिवपुरी हाइवे (एनएच-27) पर शुक्रवार दोपहर रक्सा थाने के करौंदी माता मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल डाला। बेकाबू ट्रक करीब दो सौ मीटर दूर तक बाइक को घसीटता ले गया। इस वजह से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाइक सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
शिवपुरी निवासी बृजेश लोधी (40) पुत्र सीताराम की बेटी नेहा ने कुछ दिनों पहले अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। नवजात बच्ची को देखने बृजेश अपनी सास कौशल्या (55) और साले आशीष लोधी (25) के साथ झांसी आ रहे थे। तीनों एक बाइक में सवार थे। आशीष बाइक चला रहा था। जैसे ही यह लोग करौंदी माता मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक असंतुलित होकर नीचे चक्के में फंस गई। बाइक के फंसने के बाद भी ट्रक चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। करीब 200 मीटर तक वह बाइक को घसीटते हुए लेता गया। बाइक से चिंगारियां निकलने लगी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका। तब तक तीनों बुरी तरह घायल हो चुके थे। बृजेश एवं आशीष की हालात बेहद नाजुक थी। कुछ देर बाद ही उन दोनों ने दम तोड़ दिया। कौशाल्या को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां देर-शाम उसने भी दम तोड़ दिया। रक्सा थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी के मुताबिक परिजनों के तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



घर में तीन मौत से मचा परिवार में कोहराम
परिवार में तीन लोगों की मौत ने परिजनों को झकझोर डाला। हादसे की खबर सुनते ही आशीष के परिजन अस्पताल की ओर भागे। आशीष की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। घर में डेढ़ साल का बच्चा है। पत्नी दीप्ती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, बृजेश लोधी एक बेटी के अलावा बेटा अजय (16) है। बेटी की शादी हो चुकी है। उससे मिलने के लिए ही वह अपने साले और सास को लेकर अस्पताल जा रहे थे कि यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed