फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Somebody stop them.. Autos of countryside permits running in the city

कोई तो इन्हें रोके..शहर में दौड़ रहे देहात परमिट के ऑटो

Sat, 11 Dec 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Somebody stop them.. Autos of countryside permits running in the city
झांसी। परिवहन विभाग की ओर से 4,138 ऑटो को महानगर में संचालन का परमिट जारी कर रखा है। लेकिन, शहर की सड़कों पर 8000 से अधिक ऑटो बेधड़क दौड़ रहे हैं। जहां जगह मिली, वहीं ऑटो खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। इतना ही नहीं, डीजल ऑटो से निकलने वाला धुआं शहर की आबोहवा को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में जिले में पंद्रह हजार से अधिक ऑटो पंजीकृत हैं। इनमें से 4,138 ऑटो ऐसे हैं, जिन्हें विभाग ने सिटी परमिट जारी कर रखा है। इनमें 3,322 डीजल और 816 सीएनजी से चलने वाले ऑटो हैं। नियमानुसार ये ऑटो ही महानगर के 16 किलोमीटर के दायरे में सवारियां ढो सकते हैं। लेकिन, स्थिति ये है कि महानगर की सड़कों पर 8000 ऑटो दौड़ रहे हैं। देहात का परमिट होने के बाद भी ये शहर में बेधड़क फर्राटा भर रहे हैं। प्रमुख मार्गों से लेकर महानगर के संकरे हिस्सों तक में ऑटो की रेलमपेल मची रहती है, जिससे जमकर जाम लगता है। लेकिन, इन पर नकेल कसने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

केवल सीएनजी को ही सिटी परमिट
झांसी। पर्यावरण प्रदूषण को दृष्टिगत रखते हुए पिछले एक साल से केवल सीएनजी ऑटो को ही सिटी परमिट जारी किया जा रहा है। डीजल ऑटो केवल वे ही चल रहे हैं, जिनकी उम्र आठ साल पूरी नहीं हुई है। लेकिन, इसकी आड़ में देहात की जगह सैकड़ों ऑटो शहर में दौड़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय नहीं हैं रूट
झांसी। महानगर में चलने वाले ऑटो के रूट भी तय नहीं हैं। जहां की सवारी मिली, उसकी ओर रुख कर लिया। जबकि, पूर्व में यह व्यवस्था की गई थी। सभी ऑटो के अलग-अलग रूट तय कर दिए गए थे। इससे एक ही जगह काफी संख्या में ऑटो का जमावड़ा नहीं हो पाता था। लेकिन, ये व्यवस्था ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई।
बगैर सिटी परमिट के महानगर में दौड़ते ऑटो के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती है। सीएनजी से चलने वाले ऑटो को ही सिटी परमिट जारी किए जा रहे हैं।
- सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed