{"_id":"59fb76954f1c1bc9678b9205","slug":"some-police-staff-not-following-traffic-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लागू क्यों नहीं हो रहे यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर लागू क्यों नहीं हो रहे यातायात नियम
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम लोगों को यातायात नियमों के लिए जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे यातायात माह नवंबर में पुलिस वाले ही कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। न तो वह हेलमेट पहन कर बाइक चला रहे हैं और न ही तीन सवारियां बैठाने से बाज आ रहे हैं। ऐसे में जब वह खुद ही नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, तो दूसरों को इसकी सीख कैसे देंगे।
बुधवार को डीआईजी जवाहर व एसएसपी जेके शुक्ल ने यातायात माह का शुभारंभ कर यातायात व्यवस्था को सुधारने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को सीख दी थी। लेकिन, यातायात माह के दूसरे दिन शहर के चौराहों पर यातायात नियमों का पालन होता नजर नहीं आया। नवाबाद थाने के सामने तेज गति के कारण दो बाइकों में टक्कर हो गई। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई। दिन भर बाइक सवार बिना हेलमेट पहने के फर्राटा भरते नजर आए। स्कूटी चलाने वालीं युवतियां भी बेरोकटोक नियमों का उल्लंघन करतीं रहीं। डग्गामार वाहन दिन भर सड़कों पर दौड़ते रहे। इनको रोकने की जहमत किसी ने भी नहीं उठाई।
यही नहीं खुद पुलिस वाले भी बिना हेलमेट पहने बाइक दौड़ाते दिखे। इनता नहीं नियम तोड़कर वाहन दौड़ाते लोगों को देख आंख मूंदे हुए भी पुलिस वाले दिखे।
ये होती है कार्रवाई
- गलत दिशा में वाहन चलाना एक हजार रुपए
विज्ञापन
- दोपहिया वाहन पर हेलमेट न पहनना सौ रुपए
- निर्धारित गति से तेज वाहन चलाना चार सौ रुपए
- बिना पार्किंग व गलत पार्किंग में वाहन खड़ा करना सौ रुपए
- चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट न बांधना सौ रुपए
- बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना सौ रुपए
- वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना सौ रुपए
- वाहन के शीशे पर काली फिल्म लगाना सौ रुपए
- लाल व नीली बत्ती का उपयोग करना तीन सौ रुपए
होगी कार्रवाई
जो पुलिस वाले हेलमेट नहीं पहनते हैं, वह जल्द ही इसकी आदत डाल लें। बिना हेलमेट जो भी बाइक चलाता मिला, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जेके शुक्ला
एसएसपी