{"_id":"605102b58ebc3edb551f9f56","slug":"solar-plant-light-use-in-railway-jhansi-news-jhs1910305180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर प्लांट से बिजली की खपत कम कर रहा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर प्लांट से बिजली की खपत कम कर रहा रेलवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना काल में घाटे से जूझ रहा रेलवे छोटे-छोटे खर्च में कटौती और नए प्रयोगों से बचत कर नुकसान की भरपाई कर रहा है। झांसी मंडल ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में सोलर प्लांट से पांच लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। साथ ही बिजली बिल में करीब 22 लाख रुपये की बचत की है।
केंद्र सरकार सौर ऊर्जा उपकरणों के प्रयोग पर जोर दे रही है। झांसी मंडल ने भी केंद्र सरकार के निर्देशों पर अमल करते हुए डीआरएम कार्यालय, झांसी, ग्वालियर, खजुराहो, ललितपुर समेत कई स्टेशनों और मंडल की अधिकतर रेलवे क्रॉसिंग पर सोलर प्लांट लगाए हैं। इन जगहों पर बिजली का अधिकतम उपयोग सोलर प्लांट से किया जाता है। पिछले दिनों रेलवे अधिकारियों ने भी सभी विभागाध्यक्षों और स्टेशन मास्टरों को भी निर्देश दिए थे कि बिजली का अनावश्यक उपभोग बंद किया जाए। साथ ही कार्यालय प्रयोग में सोलर प्लांट से बिजली का प्रयोग हो। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा वित्तीय वर्ष में सोलर प्लांट से 532824 यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया। जिससे रेलवे को 2205895 रुपये की बचत हुई। रेलवे अधिकारियों ने इसमें वृद्धि करने के निर्देश दिए हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह के मुताबिक सोलर प्लांट का प्रयोग काफी हद तक उपयोगी साबित हो रहा है। छोटे स्टेशनों पर भी सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया विचाराधीन है।