फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Solar energy generated electricity will be affordable

सौर ऊर्जा से तैयार बिजली होगी सस्ती

Mon, 04 Sep 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Solar energy generated electricity will be affordable
bhidhut bhiwag, jhansi news - फोटो : demo
प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा आलोक कुमार प्रथम ने कलक्ट्रेट में लगे सौर ऊर्जा प्लांट और गरौठा के धमनौड़ गांव में सौर ऊर्जा प्लांट की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से तैयार बिजली सस्ती पड़ती है। सौर ऊर्जा प्लांट का निर्माण पूरा हो गया है, अब उसे ग्रिड से जोड़ने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

आलोक कुमार ने सबसे पहले कलक्ट्रेट में सौर ऊर्जा प्लांट देखा। पीओ नेडा शिवदर्शन वर्मा ने बताया कि यह प्लांट 50 किलोवाट का है। इसमें 164 पैनल लगाए गए हैं, प्रत्येक पैनल से 305 वाट बिजली बनेगी। इस पर 66 लाख रुपये खर्च हुए हैं। पांच साल तक रखरखाव का खर्च हाईलाइट कंपनी करेगी। प्लांट लगाने का काम पूरा हो गया है, अब कलक्ट्रेट के अन्य सभी कार्यालयों को इससे जोड़ा जा रहा है। इसके शुरू हो जाने से कलेक्ट्रेट में हर महीने पांच हजार रुपये बिजली के बिल की बचत होगी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गरौठा तहसील के धमनौड़ गांव में तैयार सौर ऊर्जा प्लांट का निरीक्षण किया। इस प्लांट से 20 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इस बिजली को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन 5.38 पैसे प्रति यूनिट खरीदेगा। सोलर प्लांट को ग्रिड से जोड़ने का काम चल रहा है। इस कार्य पर सौ करोड़ रुपये खर्च आया है। प्रमुख सचिव ने कहा कि सौर ऊर्जा प्लांट शुरू हो जाने से बिजली पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी। सौर ऊर्जा से आर्थिक बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी वीर बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी, मुख्य अभियंता विद्युत आरपीएस तोमर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed