फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Social media made help from complane

सोशल मीडिया बनी सहारा, शिकायतों का होने लगा निपटारा

Sat, 08 Aug 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Social media made help from complane
सोशल मीडिया - फोटो : ???? ??????
झांसी। महानगर के लोगों की शिकायतों की सुनवाई न होने की समस्या को दूर करने की नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने डिजिटल दौर में सोशल मीडिया के जरिए फेसबुक और ट्विर हैंडल पर आ रही शिकायतों का निस्तारण कराना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि नगर आयुक्त रोज एक-एक शिकायत और उसके निस्तारण की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में बड़ी समस्याओं को लेकर तो सदन और कार्यकारिणी की बैठकों का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन लोगों की कई छोटी-छोटी समस्याएं अब तक दूर नहीं हो पाती थीं। लोग नगर निगम के कंट्रोल रूम पर फोन कर शिकायतें नोट कराते थे, लेकिन महीनों तक समस्याओं का निपटारा नहीं होता था। नगर आयुक्त अवनीश राय ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद फेसबुक और ट्विटर पेज को सक्रिय करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने लोगों से शिकायतों से अवगत कराने के लिए कहा। बीते
विज्ञापन

एक सप्ताह में नगर निगम के फेसबुक और ट्विटर पेज पर आईं 60 से अधिक समस्याओं का निस्तारण किया जा चुका है। इनमें सबसे अधिक समस्याएं सफाई, सैनिटाइजेशन, लाइटों की खराबी को लेकर हैं। खास बात यह भी है कि जिस शिकायत का निस्तारण किया जाता है, तो उसमेें शिकायतकर्ता का फीडबैक लिया जा रहा है। जिसे निगम के फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया जा रहा है। पार्षदों ने भी समस्याएं दूर होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बारे में कर सकते हैं शिकायत
सफाई, कूड़ा उठान, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, लाइटों की खराबी को लेकर लोग नगर निगम के फेसबुक पेज नगर निगम झांसी और ट्विटर हैंडल नगर निगम जेएचएस पर शिकायत कर सकते हैं।

फेसबुक और ट्विटर पेज पर आने वाली शिकायतों की रोज समीक्षा की जा रही है। शिकायकर्ता की फीडबैक भी लिया जा रहा है। जिसे सार्वजनिक भी किया जाता है। हालांकि अभी हम 100 फीसद शिकायतें नहीं निपटा पा रहे हैं, क्योंकि तमाम शिकायतें निर्माण कार्यों और अन्य पेचीदा मामलों की होती हैं। जिनको दूर करने में लंबी प्रक्रिया अपनानी है। लेकिन हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द छोटी शिकायतों का निपटारा हो जाए। लोगों से अपील है कि वे समस्याओं से अवगत कराते रहें। अवनीश राय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed