फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Smart' passengers begin to become 'card'

‘स्मार्ट’ यात्रियों के लिए बनने लगे ‘कार्ड’

Sun, 11 Jun 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
'Smart' passengers begin to become 'card'
train, jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

कैशलेस की दिशा में रेलवे ने एक कदम और बढ़ाया है। अब यात्री स्मार्ट कार्ड बनवाकर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से यात्रा की और प्लेटफार्म टिकट बनवा सकते हैं। इससे एमएसटी का भी नवीनीकरण हो जाएगा। स्टेशन परिसर में छह एटीवीएम लग गई हैं।
मशीन का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। इसके लिए यात्री को 70 रुपये में स्मार्ट कार्ड बनवाने के बाद मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना है और इसके बाद वह देश के किसी भी स्टेशन के लिए मशीन से जनरल टिकट निकाल सकता है। रेलवे स्टेशन की बुकिंग खिड़कियों पर अनारक्षित टिकट लेने के लिए लगने वाली कतार की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेल प्रशासन ने शहर के अंदर जगह-जगह जन सेवक बुकिंग केंद्र अवश्य खोल दिए हैं, मगर इसके बाद भी अधिकांश यात्री स्टेशन पर ही आकर टिकट लेते हैं। खासकर तब जब स्टेशन से पैसेंजर ट्रेनों के रवाना होने का समय होता है, उस समय खिड़कियों पर टिकट लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। मशीन के लगने से बुकिंग काउंटरों पर ओवर चार्ज की शिकायतें व कतार में लगने के दौरान होने वाली परेशानी से यात्री बच सकेंगे।
विज्ञापन


ये हैं फायदे
- एक दिन में एक कार्ड से दस टिकट अधिकतम 40 यात्रियों के लिए निकाले जा सकते हैं।
- अपने कार्ड से दूसरे यात्रियों को भी टिकट निकाल कर दे सकते हैं।  
- मशीन के स्क्रीन पर झांसी मंडल के सभी स्टेशन (नक्शे के रूप में) दर्शाए गए हैं, जिनका टिकट वे स्क्रीन पर टच करके भी निकाल सकते हैं।
- मंडल के अलावा दूसरे स्टेशनों का टिकट सर्च करके निकाल सकते हैं।

ये भी जानिए
- स्मार्ट कार्ड 70 रुपये में काउंटर नंबर दो पर बन रहा है, इसमें 50 रुपये कार्ड के और 20 रुपये रिचार्ज राशि मिलेगी।
- स्मार्ट कार्ड से आप एकल यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट ले सकते हैं तथा एमएसटी भी बनवा सकते हैं।
- स्मार्ट कार्ड के शेष राशि की जानकारी एटीवीएम पर प्राप्त की जा सकती है।
- स्मार्ट कार्ड अंतिम रिचार्ज से एक साल तक रहेगा वैद्य।
- जमानत राशि, शेष राशि की धन वापसी वैद्यता के एक माह बाद दी जाएगी।
- कटे-फटे, खोये, चोरी हुए स्मार्ट कार्ड के मामले में न धन वापसी होगी और न डुप्लीकेट स्मार्ट कार्ड जारी होगा।
- स्मार्ट कार्ड की वापसी पर 30 रुपये काटकर बाकी राशि मिलेगी।
- एमएसटी का नवीनीकरण तय राशि पर ही होगा।

इन स्टेशनों पर भी लगना हैं मशीनें
रेलवे बोर्ड ने मंडल के झांसी, ग्वालियर समेत 24 प्रमुख स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने की मंजूरी मिली है। इसमें बांदा, मुरैना, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट धाम, उरई के अलावा मानिकपुर, बबीना, डबरा, दतिया, अतर्रा, खजुराहो, हरपालपुर, शंकरगढ़, मऊरानीपुर, भिंड, रागौल, भरूआ सुमेरपुर, पुखरायां, घाटमपुर, डभौरा और बिरलानगर स्टेशन पर मशीन लगनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed