{"_id":"5772dca74f1c1b576179abe1","slug":"slight-rain-showers-in-folton","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बारिश में ही फॉल्टों की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बारिश में ही फॉल्टों की झड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
rain, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार की रात बारिश तो थोड़ी हुई, मगर इससे महानगर में विद्युत फाल्टों का अंबार अवश्य लग गया। सबसे अधिक परेशानी गल्ला मंडी, सीपरी बाजार व जेल चौराहे से जुड़े क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ी। मंगलवार की शाम भी हल्की बारिश होने पर महानगर की विद्युत आपूर्ति को एक घंटे से अधिक समय तक बंद रखा गया। इस दौरान गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल रहा।
सोमवार की रात बारिश के दौरान करीब एक बजे हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से गल्ला मंडी व बरुआसागर जाने वाली 33 केवीए हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। इससे दोनों सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। सुबह कर्मचारियों ने फाल्ट तलाशने का काम शुरू किया गया, मगर फाल्ट का पता नहीं लगा। दोपहर बारह बजे के करीब भगवंतपुरा के निकट बरुआसागर जाने वाली लाइन को अलग कर गल्ला मंडी की लाइन चालू की गई तो करंट दौड़ने लगा।
ग्यारह घंटे तक बिजली न आने के कारण गल्ला मंडी सब स्टेशन से जुड़े लक्ष्मी गेट, सागर गेट, बड़ा बाजार, अंदर बड़ागांव गेट, बस स्टैंड, घास मंडी, तिलयानी बजरिया, अजय एन्क्लेव, बकरा मंडी, जुगयाना, गोला कुआं आदि क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बरुआसागर की आपूर्ति दोपहर डेढ़ बजे सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
इधर, सोमवार की रात 10.30 बजे हंसारी के निकट एक जंपर उड़ने से सीपरी बाजार क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। रात डेढ़ बजे फाल्ट ठीक हुआ, मगर बारिश के कारण सीपरी बाजार से जुड़े रक्सा को जाने वाली लाइन में फाल्ट आ गया। इससे सप्लाई चालू नहीं हो सकी। बाद में रक्सा की लाइन को कटवाकर रात 2.50 बजे सीपरी बाजार क्षेत्र की आपूर्ति शुरू हो सकी।
मंगलवार की सुबह दस बजे रक्सा को दुबारा जोड़ने के लिए शट डाउन लिया गया तो तीन घंटे तक दुबारा सीपरी बाजार की आपूर्ति बंद रही। बिजली के बिना संबंधित क्षेत्र के लोगों का बुरा हाल रहा।
उधर, जेल चौराहा सब स्टेशन से जुड़े सेवा राम ऑयल मिल के निकट हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति चार घंटे से अधिक समय तक बाधित रहीं। मंगलवार को मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े हीगन कटरा, दीक्षित बाग, पंचकुइयां, पानी वाली धर्मशाला क्षेत्र में केबल बदलने का कार्य होने के कारण सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही। उक्त सभी क्षेत्रों में बिजली न रहने से जलापूर्ति भी प्रभावित रही।