फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   six train crossed taking thousands of labourers

सुरक्षा के बीच हजारों मजदूरों को लेकर मंडल से गुजरीं छह ट्रेनें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
six train crossed taking thousands of labourers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
लॉकडाउन के लगातार बढ़ने के कारण लाखों लोग अभी भी अपने घर से दूसरे शहरों में फंसे हैं। इन लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए राज्य सरकारों की आपसी सहमति के बाद श्रमिक ट्रेनों का लगातार संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार की रात 12 बजे से शनिवार की शाम छह बजे तक 18 घंटे में छह ट्रेनें झांसी से गुजरीं। इसमें 09779 रेवाड़ी हरियाणा- सागर श्रमिक एक्सप्रेस, 09487 साबरमती- हरिद्वार श्रमिक एक्सप्रेस, 01929 सांई नगर शिर्डी सीतापुर श्रमिक एक्सप्रेस, 01932 लोकमान्य तिलक बस्ती श्रमिक एक्सप्रेस, 01602 थिविक गोवा ग्वालियर एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें चलाईं गईं। झांसी स्टेशन से सभी श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों को प्लेटफार्म दो से गुजारा जा रहा है। ट्रेन के आने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। ट्रेन के आने से पूर्व ही प्लेटफार्म एक व दो को आरपीएफ व जीआरपी घेर लेती है। इस दौरान आरपीएफ, वाणिज्य, स्टेशन व जीआरपी के अधिकारी मौजूद रहते हैं, ताकि कोई यात्री उतरकर कहीं न जा सके। ट्रेन को सैनिटाइज भी किया जाता है। चालक, सहचालक व गार्ड के बदलने के बाद गाड़ी गंतव्य के लिए रवाना हो जाती है। ट्रेन के जाने के बाद प्लेटफार्मों को सैनिटाइज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed