फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six people, including two constables, arrested for robbing a clerk of Rs 24.90 lakh; Rs 24.50 lakh recovered

Jhansi News: मुंशी से 24.90 लाख की डकैती में दो सिपाही समेत छह गिरफ्तार, 24.50 लाख बरामद

Tue, 14 Jul 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 14 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Six people, including two constables, arrested for robbing a clerk of Rs 24.90 lakh; Rs 24.50 lakh recovered
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी किशन पांचाल का अपहरण कर 24.90 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने साजिश कर्ता सूर्यांश यादव एवं सिपाही राघवेंद्र समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर 24.50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। मुंशी को सूर्यांश ने यह रकम दी थी, उसने ही इसे लूटने की साजिश भी रची। पुलिस ने गिरफ्तार करके सभी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल दोनों सिपाही एक-एक लाख रुपये के लालच में अपराध में शामिल हुए थे, तीसरे सिपाही से अभी पूछताछ की जा रही है। मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने सोमवार को खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि 9 जुलाई को सायं पांच बजे सीपरी बाजार के गणेश विहार निवासी किशन पांचाल को मिनर्वा चौकी के पास से अगवा कर काले रंग की क्रेटा कार में बैठाकर 24.90 लाख रुपये लूट लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन पुलिसकर्मियों समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ डकैती सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
विज्ञापन

रविवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर उरई पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राघवेंद्र राजपूत (निवासी जखौरा, ललितपुर) और मनोज (निवासी मड़ावरा, ललितपुर) को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक-एक लाख रुपये बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी खुशीपुरा निवासी सूर्यांश यादव, दतिया निवासी गौरव यादव, बल्लमपुर प्रेमनगर निवासी सुखबीर सिंह और महावीरन निवासी सूरज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों से कुल 24.50 लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि सूर्यांश यादव सट्टे में बड़ी रकम हार गया था। उसे सतना निवासी नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी को 24.90 लाख रुपये देने थे। यह रकम मुंशी किशन पांचाल के माध्यम से भेजी जा रही थी। पुलिस के अनुसार, रकम वापस हासिल करने के उद्देश्य से सूर्यांश ने डकैती की साजिश रची और इसमें पुलिसकर्मियों सहित अन्य आरोपियों को शामिल किया। आरोप है कि सिपाही राघवेंद्र ने किशन को रास्ते में रोककर कार में बैठाया, जिसके बाद उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि मामले में महाराज सिंह नगर निवासी अंकित यादव तथा सतना निवासी नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी भी होगी। मामले में आरोपी तीसरे सिपाही नरेंद्र से अभी पूछताछ की जा रही है।उन्होंने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed