फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six carore rupees find to uniform from government

यूनिफार्म के लिए शासन से मिले छह करोड़ रुपये

Fri, 10 Jul 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Six carore rupees find to uniform from government
स्कूल ड्रेस - फोटो : ????? ?????
झांसी। जिले में बेसिक के स्कूलों में अध्ययनरत एक लाख 36 हजार विद्यार्थियों की यूनिफार्म के लिए शासन ने छह करोड़ 15 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं। यह विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजे जा रहे है। प्रत्येक विद्यार्थी को दो जोड़ी यूनिफार्म प्राप्त होगी। इनमें एक लाख 45 हजार यूनिफार्म स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को हर साल नई यूनिफार्म दी जाती है। लॉकडाउन के कारण इस वर्ष यूनिफार्म वितरण में देरी हो गई है। लेकिन अब 75 प्रतिशत धनराशि निर्गत हो गई है। ऐसे में जल्द ही यूनिफार्म की सिलाई कार्य में तेजी आने की संभावना है। विभाग के अनुसार जिले में दो लाख 75 हजार से अधिक यूनिफार्म बननी है। शासन ने स्वयं सहायता समूह को एक लाख 45 हजार का लक्ष्य दिया है। ऐसे में शेष बचने वाली यूनिफार्म दूसरे स्त्रोतों से तैयार कराई जाएगी। वहीं अभी 25 प्रतिशत धनराशि आना शेष है।
विज्ञापन

नाप को लेकर आ सकती है परेशानी
नई यूनिफार्म के रंग रूप में इस बार फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं है। अब शासन ने धनराशि भेज दी है। लेकिन असल समस्या बच्चों की नाप लेकर है। कुछ शिक्षकों ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी खासा ख्याल रखना होगा। इसके अलावा अभी बच्चों की उपस्थिति भी स्कूलों में नहीं हो रही है। ऐसे में यूनिफार्म तैयार करने में उनकी नाप को लेकर समस्या आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed