फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six and a half crore outstanding bills of tube wells of 8206 farmers of the district waived off.

Jhansi News: जिले के 8206 किसानों के नलकूपों का साढ़े छह करोड़ बकाया बिल माफ

Fri, 08 Mar 2024 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Six and a half crore outstanding bills of tube wells of 8206 farmers of the district waived off.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों के निजी नलकूप का एक साल का बकाया बिल माफ करने का एलान किया है। जिसके तहत अप्रैल-2023 से फरवरी 2024 तक जिले के 8206 किसानों का साढ़े छह करोड़ रुपये बिल को माफ कर दिया गया है।

कई बार दैवीय आपदा की मार झेल चुके जिले के किसान कर्जदार हो गए थे। किसान नलकूप का बिल अदा करने की स्थिति में नहीं थे। जिसके चलते जिले के किसानों पर निजी नलकूपों का लगभग साढ़े छह करोड़ का बिल बकाया हो गया था। प्रदेश सरकार ने पिछले साल निजी नलकूपों की बिजली को फ्री करने की घोषणा की थी। लेकिन कैबिनेट में बिल प्रस्ताव पास नहीं होने के कारण योजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका था। जिसके चलते पिछले एक साल से किसानों ने नलकूप का बिल जमा नहीं किया था। झांसी, बबीना और मोंठ के 2986, मऊरानीपुर, गुरसराय और टहरौली के 5016 तथा शहरी क्षेत्र के 204 किसानों पर साढ़े छह करोड़ से अधिक बकाया था। वहीं बिजली अधिकारी लिखित आदेश नहीं होने का हवाले दे रहे थे। सरकारी आदेश जारी होते ही किसानों का पिछले एक साल का बिजली का बिल माफ कर दिया गया है। मुख्य अभियंता (वितरण) राजीव माहेश्वरी ने बताया कि सरकारी आदेश जारी होते ही किसानों के बिल माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed