{"_id":"6126a3568ebc3e14f006bced","slug":"sister-wounded-with-nife-jhansi-news-jhs202743835","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर भाई को पीटा, घर में घुसकर बहन पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर भाई को पीटा, घर में घुसकर बहन पर चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर भाई को पीटा, घर में घुसकर बहन पर चाकू से हमला
झांसी। बुधवार की शाम थाना प्रेमनगर इलाके में लेनदेन के विवाद में चार लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी युवक के घर पहुंच गए। यहां उन्होंने युवक की बहन पर चाकू से हमला बोल दिया। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही।
प्रेमनगर के तलैया मुहल्ला निवासी दिनेश चंद्र श्रीवास के पुत्र हर्ष श्रीवास ने कुछ लोगों से अपने एक परिचित को पैसे उधार दिलाए थे। रकम वापस न लौैटने पर वे हर्ष पर दबाव बनाने लगे। इसी बीच बुधवार की शाम तकरीबन सात बजे उन्होंने मुहल्ले में हर्ष की पिटाई कर दी, जिससे वो घायल हो गया। इसके बाद चारों हर्ष के घर पहुंच गए और यहां उसकी बहन तृप्ती (16) पर चाकू से हमला बोल दिया, जिससे वो घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हर्ष ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसकी जेब से बीस हजार रुपये भी निकाल लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाई - बहन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।