फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sister had come here after covering a distance of 447 km for her brother, Rakhi was left desolate.

Jhansi News: भाई की खातिर 447 किमी का फासला तय करके पहुंची थी बहन, सूनी हो गई राखी

Tue, 20 Aug 2024 05:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Sister had come here after covering a distance of 447 km for her brother, Rakhi was left desolate.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। किसी के जख्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा, बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बांधेगा, मशहूर शायर मुनव्वर राना की यह पंक्तियां भाई-बहन के प्रेम को दर्शाती हैं। सड़क हादसे ने बहन से एक भाई को छीन लिया और बहन की राखी बांधने की उम्मीद ने भी भाई के साथ दम तोड़ दिया।
शराब कारोबारी राजकुमार राय ने पिछले साल बेटी शीतल की शादी जयपुर में की थी। शादी के बाद शीतल की यह पहली राखी थी। भाई को राखी बांधने की चाह में शीतल पति के साथ करीब 447 किलोमीटर की दूरी तय करके जयपुर से यहां पहुंची थी, लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। जिस लग्जरी कार में सवार होकर बहन और बहनोई यहां आए थे, वही कार हादसे का सबब बन बैठी। परिजनों का कहना है कि ओरछा जाने का प्लान अचानक से बना था। ओरछा घूमने के बाद ऋषि ने करीब 11 बजे फोन करके वापस लौटने की बात भी बताई थी। यही उसकी आखिरी कॉल थी। हादसे के बाद पुलिस ने फोन करके परिजनों को सूचना दी। उनके अस्पताल पहुंचने से पहले ही ऋषि काल के क्रूर हाथों में समा चुका था। सोमवार सुबह पड़ोसी व दर्जनों कारोबारी भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। घर में मां रजनी एवं बहन शीतल का बुरा हाल है।
विज्ञापन

इनसेट


होटल मैनेजमेंट कर चुका था ऋषि

परिवार में ऋषि सबसे छोटा होने के नाते सबका लाड़ला था। बड़ा भाई सागर पिता का हाथ बंटाता था, जबकि ऋषि ने हाल में होटल मैंनेजमेंट की पढाई पूरी की थी। फिलवक्त ऋषि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed